फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP launched helpline for Amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों के लिए भाजपा ने शुरु की हेल्पलाइन सेवा

Tue, 12 Jul 2016 02:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 12 Jul 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
BJP launched helpline for Amarnath pilgrims
हेल्पलाइन नंबर

भाजपा की प्रदेश इकाई ने अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और विधायक राजेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि यात्री लैंडलाइन नंबर 0191- 2577036  और मोबाइल नंबर 9086575730, 8716867185 और 9906112348 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में बने हालात के लिए दुश्मन ताकतें जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


सेठी और गुप्ता ने कश्मीर घाटी के लोगों से अपील की कि वह कानून को अपने हाथ में न लें। आतंकवादी को मारना सुरक्षा बलों के लिए उपलब्धि है और जो भी व्यक्ति देश के खिलाफ हथियार उठाता है, उसका अंत ऐसा ही होता है। 
विज्ञापन


यात्री निवास पर ड्रोन की नजर
तीन दिन के बाद यात्री निवास से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमरनाथ यात्रा का जत्था सोमवार शाम को रवाना किया जा सका। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। यात्रा मार्ग पर पुलिस कर्मियों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया था, ताकि यात्री वाहनों के गुजरने पर किसी प्रकार का खलल नहीं चाहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक यात्री वाहनों को नंबर लगाकर रवाना किया जाता रहा। कोई अनचाही घटना न हो, इसके लिए यात्री निवास में सुरक्षा बलों ने ड्रोन कैमरे से यात्री निवासी परिसर और आसपास इलाके का मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed