{"_id":"63d3e88bd12c5e7f3038e212","slug":"bjp-jammu-kashmir-president-ravindra-raina-said-rahul-gandhi-postponed-trip-by-making-an-excuse-for-security-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविंद्र रैना बोले: कश्मीर की जनता ने राहुल को नकारा, तो सुरक्षा का बहाना बना कर स्थगित की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविंद्र रैना बोले: कश्मीर की जनता ने राहुल को नकारा, तो सुरक्षा का बहाना बना कर स्थगित की यात्रा
Fri, 27 Jan 2023 08:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
रवींद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में राशिद अल्वी और दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा बलों पर निशाना साधकर अलगाववादियों और कश्मीर केंद्रित दलों को खुश करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन घाटी के लोगों ने राहुल गांधी की यात्रा को नकार दिया है।
विज्ञापन
Ravindra-Raina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कश्मीर की जनता ने राहुल गांधी की यात्रा का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में सुरक्षा का बहाना बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा को स्थगित किया है। सुरक्षा की यहां तक बात है तो पुख्ता सुरक्षा प्रबंध जम्मू-कश्मीर में यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में राशिद अल्वी और दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा बलों पर निशाना साधकर अलगाववादियों और कश्मीर केंद्रित दलों को खुश करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन घाटी के लोगों ने राहुल गांधी की यात्रा को नकार दिया है।
विज्ञापन