फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp issued tickets to candidates with clean image

मिशन 44 प्लस के लिए साफ सुथरी छवि को तरजीह

Sun, 02 Nov 2014 11:57 PM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp issued tickets to candidates with clean image

भाजपा ने पहली सूची में साफ सुथरी और जुझारू छवि को तरजीह दी है। पार्टी ने स्थापित बड़े चेहरे को नकारने का साहस दिखाते हुए युवा नेतृत्व पर दांव लगाया है। विधानसभा चुनाव में 87 सीटों में से 44 प्लस हासिल करने के लिए पार्टी में हाल में शामिल हुए लोगों को भी टिकट दिए गए।

विज्ञापन


इस सूची में एक भी महिला का नाम नहीं है। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के सिद्धांत का समर्थन करने वाली भाजपा की दूसरी सूची में महिलाओं के नाम आने की संभावना है। क्रास वोटिंग के आरोपी विधायकों की मनुहार पर छह को पार्टी में दोबारा शामिल तो कर लिया लेकिन इनमें से एक को भी टिकट नहीं दिया है।

विज्ञापन

ट‌िकट काटने के पीछे भाजपा की रणनीति

bjp issued tickets to candidates with clean image

रायपुर दोमाना से भारत भूषण का टिकट काटकर वालि भगत को, रियासी बलदेव राज की जगह अजय नंदा, बसोहली से जगदीश राज सपोलिया की जगह लाल सिंह, बनी से लालचंद को हटाकर जीवन, हीरानगर से दुर्गा दास के स्थान पर कुलदीप कुमार, और आरएसपुरा से गारू राम भगत का टिकट काटकर गगन भगत को आजमाने का फैसला लिया गया।

निष्कासित विधायकों को दोबारा पार्टी में लेने पर भाजपा की कुछ हलकों में आलोचना हो रही थी। इनके टिकट काटकर भाजपा ने आलोचकों को मुंह बंद करने को कोशिश की है। जम्मू पूर्व से विधायक अशोक खजूरिया की जगह राजेश गुप्ता को टिकट मिला है। राजेश गुप्ता पूर्व पार्षद और युवा हैं। खजूरिया विधायक दल के नेता रहे हैं। उनका टिकट कटना चर्चा में है।

दो दिन में आएगी उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

bjp issued tickets to candidates with clean image

जम्मू पश्चिम से अभी चमनलाल गुप्ता विधायक हैं जो भाजपा से निष्कासित हैं और फिर से पार्टी में आने के लिए कवायद में जुटे हैं। पार्टी ने उन्हें या उनके पुत्र अनिल गुप्ता को भी तरजीह नहीं दी। इस सीट से सत शर्मा को टिकट मिला है जो प्रचार अभियान समिति के सचिव हैं।

प्रथम चरण में होने वाले चुनाव से संबंधित सीटों में से भी कुछ के लिए प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हुए। गांदरबल सीट के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा अभी नहीं हुई है। प्रथम चरण के चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख पांच नवम्बर है। लिहाजा भाजपा की दूसरी सूची एक-दो दिन में आना लगभग तय है।

पहले चरण के चुनाव के लिए गुरेज, बांदीपोरा, करगिल, झंस्कार, सोनवार सीटों के लिए उम्मीदवार भाजपा ने अभी तय नहीं किए हैं। पहली सूची में ही पांच विधायकों का टिकट काटकर भाजपा ने जोखिम उठाया है।

विज्ञापन

लाल स‌िंह पर भी खेला गया दांव

bjp issued tickets to candidates with clean image

टिकट से वंचित विधायकों में से कुछ बागी प्रत्याशी के रूप में सामने आ सकते हैं। बसोहली से पूर्व सांसद लाल सिंह को टिकट दिया गया है। वह कांग्रेस छोड़कर हाल में ही पार्टीं में आए हैं।

इसके लिए विधायक जगदीश सपोलिया का टिकट काटा गया जिन्हें कुछ माह पहले ही दोबारा पार्टी में लिया गया था। पहले वह निष्कासित कर दिए गए थे।

पहली सूची में लाल सिंह की पत्नी कांता को टिकट नहीं दिया गया। लाल सिंह की जिद के आगे भाजपा नहीं झुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed