फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp is doing political fraud with jammu and kashmir

जेएंडके के साथ राजनीतिक धोखा कर रही है भाजपा: आजाद

Sun, 23 Nov 2014 08:40 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
bjp is doing political fraud with jammu and kashmir

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के साथ राजनीतिक धोखा कर रही है। 67 सालों से राष्ट्रीय स्तर पर अनुच्छेद 370 का विरोध करने वाली पार्टी अब सत्ता के लिए उसे अलग रख रही है। इतना ही नहीं, वह रियासत में हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ भी सरकार बनाने को तैयार है।

विज्ञापन


भाजपा की न तो कोई नीति है और न ही कोई विचारधारा। लेकिन रियासत की अवाम उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। आजाद रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस का दावा है कि रियासत में उनके बिना किसी सरकार का गठन नहीं हो सकता।
विज्ञापन


 आजाद ने कहा, ‘कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाएगी। यदि किसी कारणवश गेम नंबर नहीं आए तो भी कांग्रेस के बिना कोई पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी।’ त्रिशंकु विधानसभा हुई तो किस पार्टी के साथ कांग्रेस हाथ मिलाएगी? इस सवाल पर आजाद ने कहा कि पहले चरण में लोगों के समर्थन से तो वैसी स्थिति नहीं नजर आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा हुआ भी तो उसका फैसला न्यूनतम साझा कार्यक्रम (कामन मिनिमम प्रोग्राम) के तहत किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि गठबंधन कभी भी सरकार चलाने के लिए आदर्श नहीं हो सकता, बल्कि यह मजबूरी होती है।

आजाद ने स्वीकार किया कि कुछ राजनीतिक दल जम्मू की अवाम को अनुच्छेद 370 से उन्हें होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं, जबकि इससे जम्मू के लोगों को फायदा है। यदि 370 हटती है तो जम्मू के लोग घर बनाने को तरस जाएंगे, क्योंकि कश्मीर से ज्यादा महंगी जमीन जम्मू में होगी।

प्रधानमंत्री को इतने कड़े शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए

bjp is doing political fraud with jammu and kashmir

रियासत के दो राजनीतिक परिवारों पर केंद्र से आने वाली राशि में लूट मचाने के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर आजाद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री पद की अलग गरिमा है। भले ही राजनीति के कारण ऐसे शब्दों का उपयोग किया, लेकिन यह शब्द जरूरत से ज्यादा कड़े हैं। प्रधानमंत्री को लूट शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए था।’

सीटों का परसीमन बिल फिर लाएंगे

कांग्रेस द्वारा वर्ष 2002 में विधानसभा सीटों के परसीमन से संबंधित बिल लाने के गिर जाने के बावजूद पार्टी ने उसे फिर से लाने का वादा किया है। आजाद ने कहा कि पीडीपी ने पहले इस प्रस्ताव को विधानसभा में पारित करवाया था, लेकिन उसके बाद उसने नेकां के साथ मिलकर बिल को समर्थन देने से इंकार कर दिया। कांग्रेस की सरकार आई तो फिर से उसी प्रारूप में उसे लाया जाएगा। इसमें दोनों संभागों को बराबरी का अधिकार देंगे। जहां तक सीटों के रोटेशन की बात है, वह नेशनल फीचर है और उसे लागू करना होगा। कांग्रेस इस बिल को भी लाएगी।

पार्टी ने पीएम को भी धोखे में रखा

प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजाद ने कहा कि भाजपा ने उन्हें धोखे में रखा। उन्हें बताया गया कि किश्तवाड़ कश्मीर का हिस्सा है और वह पूरे भाषण में कश्मीर का गुणगान करते रहे। भाजपा की प्रदेश कमेटी ने पीएम को इससे अवगत नहीं करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed