{"_id":"540b1f25e95e36f836c20007d8d567b6","slug":"bjp-government-will-issue-a-chargesheet-against-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर के खिलाफ रोज चार्जशीट जारी करेगी BJP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर के खिलाफ रोज चार्जशीट जारी करेगी BJP
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Nov 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा उमर सरकार के खिलाफ रोज चार्जशीट जारी करेगी। शुक्रवार को पार्टी महासचिव राम माधव की मौजूदगी में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बाढ़ की स्थिति पर पहला आरोप पत्र जारी करते हुए सरकार पर केंद्रीय मदद का सदुपयोग न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा गया कि राज्य सरकार ने लगातार केंद्र की बाढ़ तथा बारिश संबंधी चेतावनी की अनदेखी की। जब बाढ़ आ गई तो केंद्र ने भरपूर मदद की।
इसके बाद भी केंद्र से पर्याप्त सहायता न देने के आरोप लगाए जाते रहे। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री ने रियासत का दौरा कर मदद की घोषणा की।
विज्ञापन
मोदी ने दिवाली के वक्त भी राशि देने का ऐलान किया। इतना ही नहीं, एसडीआरएफ के फंड का भी सदुपयोग नहीं किया गया।
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने का राग अलापा जाता रहा, जबकि केंद्रीय मदद का ठीक ढंग से सदुपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब रोजाना राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन