{"_id":"e7d2ffa82fd4a80fd3324a58e74c7a13","slug":"bjp-got-50k-followers-in-kashmir-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को कश्मीर से मिले पचास हजार समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को कश्मीर से मिले पचास हजार समर्थक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी का कश्मीर में शुरू हुआ सदस्यता अभियान का आंकड़ा काफी बढ़ता दिख रहा है। यह आंकड़ा 50 हजार को पार कर चुका है। पार्टी का लक्ष्य सिर्फ घाटी में तीन लाख सदस्य बनाने का है। भाजपा की कश्मीर इकाई के मीडिया प्रभारी और सदस्यता अभियान की मानिटरिंग कमेटी के सदस्य अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि इस सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य था घाटी में भाजपा की जड़ें मजबूत करना।
विज्ञापन
अभी तक जिस तरह से लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं उससे लगता है कि दल अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के अच्छे शासन, विकास और कश्मीर के प्रति विशेष ध्यान और बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता देना के कारण ही आज भाजपा में इतनी भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। अल्ताफ ने कहा कि भाजपा में अच्छी खासी संख्या में युवा जुड़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है घाटी में तीन लाख लोगों को अपने साथ जोड़ना, जिसके लिए हर क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। यह सदस्यता अभियान घाटी में 31 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने एक टोल फ्री नंबर 18002662020 भी जारी किया है, जिसे डायल कर लोग पूरी जानकारी हासिल कर पार्टी से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के आंकड़े
* शांगस निर्वाचन क्षेत्र - 7000
* शोपियां निर्वाचन क्षेत्र - 2000
* वीरवाह निर्वाचन क्षेत्र - 2100
* कुपवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र - 1500
* देवसर निर्वाचन क्षेत्र - 9000
* बिजबिहारा निर्वाचन क्षेत्र - 1200
* खान्यार निर्वाचन क्षेत्र - 700
* कुलगाम निर्वाचन क्षेत्र - 4000
* बटमालू निर्वाचन क्षेत्र - 500
* कुलगाम - 3500
* गांदरबल निर्वाचन क्षेत्र - 3900
* कंगन निर्वाचन क्षेत्र - 1100
* पांपोर निर्वाचन क्षेत्र - 2500
* लोलाब निर्वाचन क्षेत्र - 1000
* रफियाबाद निर्वाचन क्षेत्र - 3000
* लंगेट निर्वाचन क्षेत्र - 1200
* हजरतबल निर्वाचन क्षेत्र - 1500
* पुलवामा निर्वाचन क्षेत्र - 3000
* किसान मोर्चा - 3000
* कुल सदस्यता - 51700