फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP general secretary Ram Madhav geven victory tips to workers in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: राममाधव ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, दिक्कतें सुनीं और जीत का दिया मंत्र

Fri, 28 Sep 2018 06:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 28 Sep 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
BJP general secretary Ram Madhav geven victory tips to workers in Jammu and Kashmir

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव के सामने घाटी के पार्टी उम्मीदवारों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कहा कि अब तक पहले चरण के उम्मीदवारों तथा परिवार वालों को सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गई है। यदि इस बीच कुछ अनहोनी हो जाए तो अगले चरण में प्रत्याशी सामने नहीं आएंगे। हालांकि, प्रत्याशियों की चिंता पर उन्हें आश्वस्त किया गया कि अगले एक-दो दिन में पार्टी सुरक्षा संबंधी मुद्दे को हल करने की पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन


रियासत के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे राममाधव ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उनकी परेशानियों तथा दिक्कतों को सुना और जीत का मंत्र दिया। चर्च लेन में बुलाई गई बैठक में 50 से अधिक उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में जानकारी दी गई कि जमीनी स्तर पर स्थिति ठीक नहीं है। कश्मीर के चुनाव प्रभारी आसिफ मसूदी ने कहा कि अभी तक उन्हें भी सुरक्षा नहीं मिली है।
विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों ने सरकारी स्तर पर रहने की व्यवस्था उपलब्ध न कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर राम माधव ने कहा कि यदि किन्हीं कारणों से सरकारी व्यवस्था नहीं मिल पाती है तो वह 15 दिन के लिए किराए पर मकान ले लें। पार्टी इसका खर्च वहन कर लेगी। हालांकि, इस पर उम्मीदवारों ने कहा कि यदि मकान वालों को यह पता लग गया कि वह भाजपा प्रत्याशी हैं तो कमरा किराए पर मिल पाना मुश्किल है। बैठक में पूर्व मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

राम माधव ने कहा कि वह उन इलाकों पर गौर करें जहां मतदाता निकल कर सामने आएं। साथ ही शिया बेल्ट पर ध्यान दिया जाए। माइग्रेंट वोट हासिल करने पर भी ध्यान केंद्रित रहे। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव प्रतिशत पर भी ध्यान दिया जाए, खासकर श्रीनगर में। यदि श्रीनगर में 5-10 प्रतिशत वोट पड़ते हैं तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा। वोट प्रतिशत एक चिंता जरूर है। उन्होंने कहा कि वह इस पर ध्यान न दें कि किसने प्रॉक्सी कंडीडेट खड़े किए हैं। आप इस ध्यान दें कि जीत किस तरह से हासिल करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed