{"_id":"66cd7f4e04324c01cc01075e","slug":"bjp-gave-a-chance-to-anil-parihar-s-niece-again-placed-bets-on-old-faces-on-the-other-two-seats-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Elections: भाजपा ने अनिल परिहार की भतीजी को दिया मौका, अन्य दो सीटों पर पुराने चेहरों पर फिर लगाया दाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Elections: भाजपा ने अनिल परिहार की भतीजी को दिया मौका, अन्य दो सीटों पर पुराने चेहरों पर फिर लगाया दाव
Tue, 27 Aug 2024 04:05 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:05 PM IST
सार
भाजपा ने जम्मू विधानसभा चुनाव के लिए किश्तवाड़ की सीट पर अनिल परिहार की भतीजी शगुन परिहार को पहली बार मौका दिया। जबकि रामबन और बनिहाल में पुराने चेहरों को और इंद्रवल में पूर्व प्रत्याशी को फिर से टिकट दिया है।
विज्ञापन
शगुन परिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किश्तवाड़ जिले की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में दो पुराने चेहरों के साथ एक नई प्रत्याशी को भी मौका दिया गया है। भाजपा ने अनिल परिहार की भतीजी शगुन परिहार को किश्तवाड़ हॉट सीट से टिकट दिया है। शगुन जो इलेट्रानिक इंजीनियरिंग में एमटेक हैं। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनके पिता और चाचा की आतंकवादियों द्वारा हत्या की गई थी, जिससे यह सीट उनके परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है।
विज्ञापन
शगुन परिहार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे शामिल हैं। किश्तवाड़ में यह पहली बार है जब कोई महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है।
विज्ञापन
भाजपा ने रामबन सीट से राकेश ठाकुर और बनिहाल सीट से मोहम्मद सलीम भट्ट को टिकट दिया है। दोनों उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राकेश ठाकुर वर्तमान में रामबन से डीडीसी सदस्य हैं। जबकि मोहम्मद सलीम भट्ट 15 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इंद्रवल सीट से भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी तारिक हुसैन कीन को एक बार फिर मौका दिया है। जिन्होंने पिछले चुनाव में 10 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए थे। पाडर-नागसेनी सीट से पूर्व मंत्री और किश्तवाड़ विधायक रहे सुनील कुमार शर्मा को टिकट दिया गया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सुनील कुमार शर्मा का पाडर-नागसेनी सीट से चुनावी मैदान में आना विवादास्पद हो सकता है।