जम्मू-कश्मीर में विधान परिषद् चुनावों के लिए भाजपा ने तय किए 2 प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिक्रम रंधावा और प्रदीप शर्मा जम्मू कश्मीर के विधान परिषद चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। 17 अप्रैल को विधान परिषद की छह सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पीडीपी और भाजपा गठबंधन में तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर रही हैं। भाजपा कश्मीर से अपना उम्मीदवार मंगलवार को तय कर सकती है।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने बिक्रम और प्रदीप को एमएलसी चुनाव का उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बिक्रम रंधावा को जम्मू सीट से और प्रदीप शर्मा को पुंछ की एमएलसी की आरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया।
केंद्रीय नेताओं को इस बाबत सूचना दे दी गई है। हाई कमान के सहमति जताने के बाद बिक्रम और प्रदीप के नाम पर आखिरी मुहर लगा दी गई। सत शर्मा के अनुसार भाजपा कश्मीर सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की भी जल्द घोषणा कर देगी।
पीडीपी भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी
पीडीपी भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी है। विपक्षी दल कांग्रेस व नेकां भी गठबंधन में एमएलसी चुनाव लड़ेंगे। पार्टी नेताओं का कहना हैं कि कश्मीर की एक सीट पर नेकां का उम्मीदवार होगा और जम्मू की एक सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।
एमएलसी की छह रिक्त सीटों में से चार पर पीडीपी और भाजपा के उम्मीदवारों पर जीतना तय है। कश्मीर की एक सीट विपक्ष के खाते में जाएगी, जबकि जम्मू की एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला होगा और इसमें निर्दलीय अहम भूमिका निभा सकते हैं।