फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP fails to open account in Ladakh region in J&K elections

J&K शहरी निकाय चुनाव: 4 जिलों में भाजपा तो लद्दाख में जीती कांग्रेस

Sun, 21 Oct 2018 05:46 AM IST
भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर Updated Sun, 21 Oct 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
BJP fails to open account in Ladakh region in J&K elections
BJP

जम्मू कश्मीर में इस महीने की शुरूआत में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा लद्दाख क्षेत्र में अपना खाता खोलने में विफल रही।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों ने यहां बताया कि इस क्षेत्र में कुल 26 वार्डों में से कांग्रेस ने लेह नगरपालिका समिति में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज हासिल की। पार्टी ने नजदीक के करगिल जिले में भी पांच वार्डों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छह सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। केवल दो सीटों पर परिणाम नहीं आये हैं।

लद्दाख लोकसभा सीट से भाजपा के थुपस्तान छेवांग सांसद हैं। हालांकि 2014 में राज्य में हुये विधानसभा चुनाव में इस संसदीय सीट के चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। चौथी विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय विधायक ने जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर संभाग में 208 वार्ड में संपन्न मतदान के बाद कांग्रेस ने 70 वार्ड में जीत हासिल की, 53 वार्ड में निर्दलीयों ने बाजी मारी और भाजपा 21 सीटें जीत पाई। जनता दल यू को एक सीट मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed