फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp did Betrayal with jammu says shyam lal

भाजपा ने कुर्सी के लिए जम्मू से किया विश्वासघात: शाम लाल

Tue, 19 May 2015 01:41 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
bjp did Betrayal with jammu says shyam lal

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री शाम लाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जम्मू की जनता के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा ने जिन मुद्दों पर जम्मू संभाग में वोट बटोरे, वे सारे मुद्दे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए हैं। अलबत्ता उन योजनाओं पर भी कुल्हाड़ी चलाई जा रही है, जो कांग्रेस-नेकां की सरकार ने शुरू की थी।

विज्ञापन


पीडीपी अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और भाजपाई मंत्री दंडवत भूमिका में हैं। मंत्रिमंडल में भाजपा मंत्री जम्मू के हितों की बात नहीं उठा पा रहे हैं। जम्मू की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा को 25 सीटें दी थीं, उन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है कि इतने कम समय में किसी सरकार से आम जनता का मोहभंग हो गया। विकास की योजनाएं ठप पड़ी हैं। मंत्री अपने-अपने एजेंडे पर चल रहे हैं। जम्मू के लोगों के जनहित के काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 75 दिनों में सिर्फ विवाद ही पैदा किए। कभी शांतिपूर्ण मतदान का श्रेय पाकिस्तान, अलगाववादियों और आतंकवादियों को दिया गया तो कभी अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई कर दी गई। पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने लगे। भाजपा ने राष्ट्रवाद के सिद्धांत को भी कुर्सी के लिए तिलांजलि दे दी है।

विपरीत ध्रुवों के मिलने से आई आपदा

bjp did Betrayal with jammu says shyam lal

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुफ्ती बार-बार कहते हैं कि यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों का मिलन है। शाम लाल ने कहा कि ऐसे दो विपरीत ध्रुव मिलते हैं तो डिजास्टर आता है। भाजपा-पीडीपी के सिद्धांत अलग रहे हैं। चुनाव घोषणा पत्र अलग-अलग था।

कुर्सी के लिए दोनों साथ आ गए। अब सरकार में खींचतान है। भाजपा के पास नेतृत्व नहीं है और मंत्रियों के पास अनुभव शून्य है। इसलिए पीडीपी के सामने भाजपा दंडवत है। इस स्थिति में जम्मू के हितों की उपेक्षा हो रही है।

कहां गया बाप-बेटी की सरकार का जुमला ?
शाम लाल ने कहा कि चुनाव से पहले तब प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में प्रचार कर रहे नरेंद्र मोदी कहते थे कि बाप-बेटी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर को लूटा। आज भाजपा और मुफ्ती एक ही नाव पर सवार हो गए हैं। अनुच्छेद 370 का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

समान आचार संहिता को भाजपा भूल गई। अब सिर्फ सत्ता में बने रहने की कवायद हो रही है। राष्ट्र हित प्रभावित हो रहा है। यह पूरे देश के लिए पीड़ादायक है। अलगाववादी तत्व सिर उठा रहे हैं और पाकिस्तान आंख दिखा रहा है।

हिंदू मुख्यमंत्री की बात तक नहीं करती भाजपा

bjp did Betrayal with jammu says shyam lal

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने हिंदू मुख्यमंत्री का मसला पहली बार उठाया। बाद में भाजपा जम्मू के सीएम की बात करने लगी, लेकिन अब रिजल्ट सबके सामने है। भाजपा हिंदू सीएम के लिए संघर्ष नहीं कर सकी। खुद को हिंदुओं का ठेकेदार बताने वाली भाजपा ने घुटने टेक दिए।

अलबत्ता जम्मू के लिए तीन साल के मुख्यमंत्री का टर्म भी हासिल नहीं कर सकी। जब भाजपा और पीडीपी की सीटें बराबर हैं तो जम्मू को तीन साल के लिए सीएम का पद क्यों नहीं मिला? भाजपा ने कुर्सी के लिए पीडीपी के सामने सरेंडर कर दिया। इससे जम्मू का नुकसान हुआ है।

नई भर्ती नीति युवकों के साथ मजाक
शाम लाल ने कहा कि भाजपा-पीडीपी सरकार की नई भर्ती नीति बेरोजगार युवकों के साथ मजाक है। इस नीति में डीसी को नियुक्ति का अधिकार दिया जा रहा है। इससे भारी पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है। चहेतों को नौकरी देने के लिए नीति बनाई गई है।

रियासत में सरकारी विभागों में 60 हजार से अधिक पद खाली हैं और सात लाख से अधिक बेरोजगार हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने की ठोस नीति बनाने की जरूरत है। सिर्फ 1500 पदों को भरने की कवायद हो रही और उसमें भी सरकार की नीयत साफ नहीं है।

राशन नहीं मिल रहा, बार्डर की समस्या बढ़ी

bjp did Betrayal with jammu says shyam lal

नीड बेस और कांट्रैक्ट कर्मियों के साथ धोखा
पूर्व मंत्री ने कहा कि हमने नीड बेस और कांट्रेक्ट कर्मियों को स्थायी बनाने में देर होने पर मंत्री पद को छोड़ दिया था। अब सरकार उन कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। सरकार को पीपुल्स फ्रेंडली होना चाहिए, लेकिन यह सरकार जनविरोधी कदम उठा रही है।

राशन नहीं मिल रहा, बार्डर की समस्या बढ़ी
आम लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लोग गुस्से में हैं। बार्डर के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए हमारी सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। वह पैकेज अब तक नहीं आया।

जम्मू संभाग के राजोरी और पुंछ समेत तमाम इलाकों में बाढ़ पीड़ितों को अब तक कुछ नहीं मिला है। सिर्फ श्रीनगर में ही कुछ मदद मिली है। जम्मू संभाग में रोड-ब्रिज और इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हुए। कुछ काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed