फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP celebrating victory in Gujarat Assembly elections at party headquarter Trikuta Nagar Jammu

J&K: गुजरात के चुनावों में बंपर जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल, प्रदेश मुख्यालय में थिरके पार्टी नेता

Thu, 08 Dec 2022 02:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 08 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक बार फिर कमल का फूल खिलने जा रहा है।

विज्ञापन
BJP celebrating victory in Gujarat Assembly elections at party headquarter Trikuta Nagar Jammu
BJP Jammu - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। भाजपा की जीत का रास्ता साफ दिख रहा है। हालांकि आधिकारिक परिणाम अभी आना बाकी है। इस जीत को लेकर जम्मू में पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पार्टी नेता यहां ढोल की थाप पर जमकर थिरके।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। इस चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि गुजरात में एक बार फिर कमल का फूल खिलने जा रहा है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी की जीत का रथ आगे बढ़ रहा है। गुजरात की जनता ने भाजपा के विकास मॉडल को एक बार फिर अपनाया है।
विज्ञापन


वहीं, बात करें गुजरात की तो 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर भाजपा
गुजरात में भाजपा 2002 से सत्ता में है। इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।


उधर, हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 26 और कांग्रेस को 39 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है। मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप जीत गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed