फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp celebrates after 10 crore members

दस करोड़ सदस्यों पर भाजपा कार्यकर्ता झूमे

Mon, 20 Apr 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 20 Apr 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
bjp celebrates after 10 crore members

देश में भाजपा के सदस्यता अभियान में दस करोड़ का आंकड़ा हासिल कर विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में खुशी मनाई। इसी तरह रियासत भर में जिला मुख्यालयों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं।

विज्ञापन


कच्ची छावनी स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्र्यक्रम में महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा ने विश्व भर में नया कीर्तिमान बनाते हुए सबसे ज्यादा सदस्यों वाले सियासी दल होने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी को भाजपा ने पीछे छोड़ दिया है। कम्यूनिस्ट पार्टी के आठ करोड़ सदस्य हैं, जबकि भाजपा के सदस्यों की संख्या दस करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 11 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने का काम जारी है और अब तक आठ लाख से ज्यादा सदस्य भाजपा से जुड़ चुके हैं। इस अवसर पर विधायक सत शर्मा सीए, राजेश गुप्ता, एमएलसी सोफी यूसुफ, कुलदीप राज गुप्ता, बंसी लाल भारती, शिव कुमार गुप्ता, बलवीर राम रतन, डा. सुरेश अजय मगोत्रा, प्रमोद कपाही आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed