फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP big wickets down in the valley

घाटी में भाजपा ने झटका बड़ा विकेट

Sat, 16 Aug 2014 11:15 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP big wickets down in the valley
बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से जम्मू स्टेट मोर्चा (जस्मो) के विधायक अश्विनी शर्मा शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के साथ ही अश्विनी शर्मा ने जम्मू स्टेट मोर्चा का विलय भी भाजपा में कर दिया।
विज्ञापन


अश्विनी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पूर्व सांसद लाल सिंह के भी पच्चीस अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


बिश्नाह में शनिवार को आयोजित जनसभा के दौरान विधायक अश्विनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया व पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट मोर्चा का भी भाजपा में किया विलय

BJP big wickets down in the valley

अश्विनी ने इस अवसर कहा कि भाजपा विकास के साथ साथ गुड गर्वनेंस, गरीबी को दूर करने और भ्रष्टाचार को मिटाने के एजेंडे के साथ देश और जम्मू-कश्मीर में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के लोग भी ऐसा ही चाहते हैं और भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रोत्साहित होकर वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए भाजपा मिशन 44 प्लस का लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है। विधायक अश्विनी शर्मा के पार्टी से जुड़ने से भाजपा के मिशन को मजबूती मिलेगी।

अमित शाह की मौजूदगी में होगी विधिवत घोषणा

BJP big wickets down in the valley

प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने विधायक अश्विनी शर्मा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि अश्विनी के भाजपा में शामिल होने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में स्पष्ट संदेश जाएगा कि भाजपा प्रत्येक क्षेत्र से न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं, पार्टी सूत्रों के अनुसार 25 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह भी भाजपा में समर्थकों सहित शामिल हो जाएंगे।

इसके साथ ही प्रदेश भाजपा ने अपने बेडे में और बड़े नामों को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है। माना जा रहा है चुनाव से पूर्व दूसरे दलों के कई और बड़े नाम भाजपा के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed