{"_id":"d88db1d5f60d73e30ef8791659af9b3a","slug":"bjp-and-pdp-combine-registered-a-victory-in-legislative-council-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद चुनाव में PDP-BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद चुनाव में PDP-BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
एजेंसी/ जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एवं कश्मीर विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव परिणाम की घोषणा मतदान अधिकारी मुहम्मद रमजान ने बुधवार रात की।
विज्ञापन
निर्वाचित उम्मीदवारों में भाजपा के चेरिंग दोर्जे और सोफी युसुफ, जबकि पीडीपी के फिरदौस ताक, यासिर रेशी और इनायत अली हैं। दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
अन्य छह सीटों के लिए मतदान दो मार्च को कराया जाएगा, जिसमें पीडीपी, भाजपा और नेशनल कांफ्रेंस के 10 उम्मीदवार मैदान में होंगे।
कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन देने का फैसला किया है और एक भी उम्मीदवार खड़े नहीं किए हैं। 87 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन
मौजूदा विधानसभा में पीडीपी के 28, भाजपा के 25, नेशनल कांफ्रेंस के 15 और कांग्रेस के 12 विधायक हैं, जबकि दो सज्जाद लोन की पीपुल्स कांफ्रेंस के और पांच निर्दलीय विधायक हैं।