फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp aims to enroll 11 lakh members in latest drive

भाजपा: 11 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Fri, 16 Jan 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Jan 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
bjp aims to enroll 11 lakh members in latest drive

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने महा सदस्यता अभियान में 11 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। हर जिले में जिला सदस्यता प्रमुख मनोनीत किए गए हैं। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के तहत सीधे प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और सदस्यता अभियान प्रमुख मुनीश शर्मा सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाने में सक्रिय रूप से जुटे हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि 11 लाख सदस्यों को महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी से जोड़ने का जम्मू-कश्मीर में लक्ष्य रखकर काम किया जा रहा है। पोलिंग बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को जोर-शोर से किया जाएगा।
विज्ञापन


महासदस्यता अभियान के जम्मू-कश्मीर प्रभारी एवं पार्टी सचिव मुनीश शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा और महासचिव संगठन अशोक कौल से परामर्श कर जिला आधार पर सदस्यता प्रभारी जम्मू संभाग में मनोनीत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में बलदेव सिंह बिलोरिया, जम्मू पश्चिम दिनेश गुप्ता, जम्मू रूरल में राजिंद्र सिंह चिब, आरएस पुरा में देवराज, सांबा में अमर सिंह, कठुआ जिले में विद्या सागर, बसोहली जिले में गोपाल बसोत्रा, रियासी जिले में रमेश चंद्र, उधमपुर जिले में अमित शर्मा, रामबन जिले में सूरज सिंह।


डोडा जिले में गजय सिंह, किश्तवाड़ में अक्षय कुमार, अखनूर में मनमोहन सिंह, नौशेरा जिला एडवोकेट विनोद शर्मा, राजोरी जिले में आत्म प्रकाश गुप्ता, पुंछ में सतीश टंडन को सदस्यता अभियान प्रमुख मनोनीत किया गया है।

प्रदेश प्रभारी मुनीश शर्मा ने आशा प्रकट की है कि जिला प्रमुख सदस्यता अभियान को जोरशोर से चलाकर अपने लक्ष्य को तय समय के भीतर पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed