{"_id":"690914416d04f9c6370712b6","slug":"bisnah-news-accident-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102495-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड पर ट्रक और कार की भिड़ंत में सेना के जवान की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड पर ट्रक और कार की भिड़ंत में सेना के जवान की मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र सिंह की फाइल फोटो स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले छुट्टी लेकर पहुंचा था घर, सेना की 11 जैक राइफल में तैनात था जवान
बिश्नाह। नजवाल रिंग रोड पर सोमवार को ट्रक-कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है।
मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी चक अवतारा बिश्नाह के रूप में हुई है। मृतक भारतीय सेना की 11 जैक राइफल का जवान था और अमृतसर में कार्यरत था। जवान दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। अन्य घायलों में विकास सैनी पुत्र सुरजीत सैनी निवासी चक अवतारा और अजय कुमार पुत्र संसार चंद निवासी चक अवतारा शामिल हैं।
हादसा सोमवार को शाम 4 बजे हुआ। रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक जम्मू की तरफ जा रहा था। वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने एक दोस्त की शादी के कार्ड बांटने के लिए गए थे। वापसी में हादसे का शिकार हो गए। ट्रक कार के आगे जा रहा था। अचानक से ड्राइवर ने ट्रक को सड़क के दाहिनी और मोड़ दिया। इससे कार चालक के ब्रेक लगाने से पहले ही कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ विजयपुर गया था जवान
राजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। राजेंद्र सिंह की तैनाती अमृतसर में थी। सोमवार को अपने दोस्तों के साथ विजयपुर गया था। वापसी पर सड़क हादसे में उसकी जान चली गई है। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा जो की मात्र दो साल का है और बेटी 4 साल की है। जवान बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।