{"_id":"6935e1b049340b0a52066361","slug":"bishnah-news-protest-samba-news-c-10-1-jmu1038-780751-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी का बिश्नाह में एनसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी का बिश्नाह में एनसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Mon, 08 Dec 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिशनाह में एनसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता (फोटो संवय
- फोटो : bishnah 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने रविवार को बिश्नाह में एनसी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में पहले एमबीबीएस बैच की प्रवेश सूची को लेकर किया गया।
बिश्नाह कस्बे में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एमबीबीएस प्रवेश सूची को हिंदू समाज और जम्मू के युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण बताया। गणेश चौधरी ने आरोप लगाया कि एनसी सरकार ने श्राइन बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है और प्रवेश नियमों में पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने शासन प्रशासन से कॉलेज को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित करने, प्रवेश प्रक्रिया को रद्द करने और हिंदू छात्रों के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई।चौधरी ने साथ ही विशेष प्रावधान अधिनियम पारित करने की भी मांग की ताकि जम्मू क्षेत्र के युवाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, भारत भूषण, कमल कुमार, प्रभु दयाल, चरण दास भूषण कुमार, हरि बाबा सहित कई शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन स्थल पर नेताओं ने जोर देकर कहा कि सरकार को प्रवेश नियमों की पुनः समीक्षा कर उचित और न्यायसंगत व्यवस्था करनी चाहिए जिससे क्षेत्रीय युवाओं को समान अवसर मिल सकें।