फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bishnah, murder case, side story

Jammu News: पांच महीने बाद जली घर की बत्ती मगर चिराग बुझ गया

Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 14 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
bishnah, murder case, side story
गांव मोर्चापुर में बेटे ने मां व अपनी बच्ची का कर दिया था कत्ल, जेल में आत्महत्या के बाद पुलिस ने शव बहन को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव मोर्चापुर में अक्तूबर 2023 में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां और अपनी तीन महीने की बेटी का कत्ल करने वाले आरोपी जगदेव सिंह के आत्महत्या कर लेने के बाद एक घर सदा के लिए सूना पड़ गया है। इस घर में पांच माह बाद बत्ती तो जली, लेकिन तब तक चिराग बुझ गया। शव को लेकर देर रात घर पहुंची बहन को सांत्वना देने गांव के लोग पहुंच रहे हैं। सुबह गांव के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नाम उजागर न करने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी की प्रवृति ऐसी थी कि उसका किसी से मिलना-जुलना कम ही था। मां और बच्ची की मौत के पांच महीने के भीतर इस घर से यह तीसरा शव निकलेगा। युवक का एक भाई और है लेकिन हर कोई आरोपी के बारे में बोलने से या उससे रिश्ता जोड़ने से कतराता है। केवल इकलौती बहन या कुछ रिश्तेदार ही मां और भतीजी की मौत वाले दिन घर आए थे। अब पुलिस ने आरोपी जगदेव सिंह की मौत की सूचना भी उसकी बहन को ही दी है। परिवार के सदस्यों के साथ छोड़ जाने और बचे दो सदस्यों के कत्ल के बाद अब कोई उस घर में नहीं रह रहा है। यहां तक कि युवक को छोड़कर जा चुकी उसकी दोनों पत्नियों में से किसी ने भी मुड़कर घर की तरफ नहीं देखा है। पूछे जाने पर गांव वालों ने बताया कि उन्हें भी केवल सूचना मिली है कि जगदेव ने अंबफला जेल में सोमवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह पांच महीने से सेंट्रल जेल में बंद था। लोगों का कहना है कि उन्होंने उसकी पत्नी को कभी यहां आए हुए नहीं देखा। कत्ल के बाद केवल बहन ही आई थी। उसकी पत्नियां इन दिनों कहां हैं और उन्हें इस बात की सूचना है भी या नहीं इसके बारे में भी पता नहीं है।
विज्ञापन


नशे की लत के चलते एक के बाद एक दोनों पत्नियां छोड़ गईं
जानकारी के अनुसार जगदेव सिंह उर्फ (माइकल) नशे का आदी था। इस आदत से तंग आकर उसकी पहली बीवी उसको लगभग 7 साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसके बाद जगदेव ने दूसरी शादी की थी लेकिन दूसरी बीवी भी एक हफ्ते की की बेटी को छोड़कर चली गई। आरोपी जगदेव सिंह की बुजुर्ग मां ही बेटी की देखभाल करती थी। जब वह 3 महीने की हुई तो पिता ने कैंची से पहले बेटी का और फिर मां का कत्ल कर दिया। पुलिस ने उसे वारदात वाले दिन ही पुरमंडल के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed