फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   biometric attendance system start in jammu dc office

अब आसान नहीं होगा ड्यूटी से बंक मारना

Sat, 01 Aug 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 01 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
biometric attendance system start in jammu dc office

डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल ने आधार बेस्ड बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम को जिला उपायुक्त कार्यालय में लांच कर दिया। नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर ने इस सिस्टम को तैयार करके डीसी आफिस में सबसे पहले शुरू किया है।

विज्ञापन


अब मुलाजिमों के लिए ड्यूटी के समय बंक मारना आसान नहीं होगा। मुलाजिमों के समय पर आने और समय पर जाने के सिलसिले को जिला प्रशासन की ओर से यकीनी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह ने जिला कार्यालय में पहले कर्मचारी होने के नाते अपनी हाजिरी लगाई। एनआईसी संजय गुप्ता सहित अन्य स्टाफ के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे आधार से लिंक किया गया है, जिसमें आधार कार्ड के आखिरी के आठ नंबरों को शामिल किया गया है, जिसके बाद हाजिरी लगाने के लिए अपनी किसी एक अंगुली को मशीन पर लगाना होगा, जिससे हाजिरी लग जाएगी।


ऐसा मुलाजिमों को रोजाना आने और जाने के समय करना होगा। ऐसा करने से हाजिरी को देखना और उसकी जांच करना बहुत आसान हो जाएगा।

ऐसा करने से ग्रामीण तहसीलों में इस तरह की हाजिरी लगने के बाद से डीसी आफिस से मानीटरिंग की जा सकेगी। डिवकॉम ने डीसी के इस कदम की सराहना की है। ऐसा करने से काम में सुधार होगा और लोगों को समय पर सभी सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed