फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bilawal bhutto raises kashmir issue again

'मैं कश्मीर बोलता हूं, तो पूरा हिंदुस्तान चीख उठता है'

Mon, 20 Oct 2014 07:17 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
bilawal bhutto raises kashmir issue again

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर से कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ जहर उगला है। बिलावल ने एक जनसभा के दौरान कहा कि जब मैं कश्मीर मुद्दे पर बोलता हूं, तो पूरा हिन्दुस्तान चीख उठता है। वे जानते हैं कि जब एक भुट्टो बोलता है तो भारतीयों पास कोई जवाब नहीं होता है।

विज्ञापन


कराची में आयोजित पार्टी की एक रैली में बिलावल ने कहा कि हम भारत से कश्मीर लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा, लेकिन वे किसी को कश्मीर मुद्दे के नाम पर भारत-पाकिस्तान संवाद में बाधा उत्पन्न नहीं करने देंगे। बिलावल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया कश्मीर मुद्दे को लेकर नहीं रूकनी चाहिए।

विज्ञापन

यूएन ने फ‌िर ठुकराई पाक की गुहार, कश्मीर में दखल से इन्कार

bilawal bhutto raises kashmir issue again

पाक‌िस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे पर लगाई गुहार को एक बार फ‌िर से बड़ा झटका लगा है। रव‌िवार को पाक‌िस्तान के व‌िदेश मामले के सलाहकार सरताज अजीज ने सयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून से फोन पर बात कर कश्मीर मद्दे को अंतरर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग की थी।

अब संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग को नकार दिया है। सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने वही पुराना जवाब दोहराया यूएन  इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी अजीज ने उन्हें पत्र लिखकर संयुक्त राष्ट्र से दखलंदाजी करने के लिए कहा था।

आपको बताते चलें क‌ि रव‌िवार को विदेश कार्यालय द्वारा जार‌िए क‌िए गए एक वक्तव्य में कहा गया था क‌ि अजीज ने बीती रात बान की मून से फोन पर बात की और भारत के साथ नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक पक्ष के असहयोग के चलते संयुक्त राष्ट्र को मध्यस्थता की भूमिका से संकोच नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed