फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bike riding salesman dies in road accident on fourth Tawi bridge

Jammu News: चौथे तवी पुल पर सड़क हादसे में बाइक सवार सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
Bike riding salesman dies in road accident on fourth Tawi bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जम्मू। शहर के बेलीचराना इलाके में तवी पुल पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजपुरा मंगोत्रियां निवासी पवन कुमार (45) निजी कंपनी में सेल्समेन का काम करता था।
मंगलवार को रोज की तरह फील्ड में काम के लिए पवन मोटरसाइकिल पर निकला था। दोपहर को लगभग पौने तीन बजे तवी पुल पर तेल टैंकर के साथ मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। चालक टैंकर लेकर मौके से भाग गया। सतवारी थाने के प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक को दो घंटे में ही पकड़ लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुल पर हादसे की जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसी अस्पताल पंहुचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार वालों को भी पुलिस की ओर से घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का पता चलते ही पवन के परिवार वाले व रिश्तेदार जीएमसी पहुंच गए। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। जीएमसी पहुंचे मृतक के चचेरे भाई विजय के अनुसार पवन शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पिता का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। उन्हें सोमवार को ही अस्पताल से घर ले जाया गया है। उसके परिवार में मां और एक छोटा भाई है जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
चचेरे भाई ने बताया कि पवन परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पूरा परिवार उसी पर निर्भर था। विजय ने बताया कि शाम को उसी के नंबर से फोन आया जिससे हादसे के बारे में पता लगा। जीएमसी पहुंचे तो पता चला कि पवन की मौत हो चुकी है। घर में उसके दोनों छोटे बच्चे पिता को ढूंढ़ रहे हैं। जीएमसी पहुंची मृतक की मां और पत्नी बेसुध हो गई थीं।


अनुसार पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल चालक को जीएमसी पहुंचाया। वाहन चालक मौके से भाग चुका था। सीसीटीवी व अन्य सूत्रों की मदद से वाहन की पहचान कर ली गई। आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर टैंकर (जेके02सीआर2854) को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed