{"_id":"64ba1bb7d14c947cc601239b","slug":"bike-rally-journey-from-kohima-to-kargil-war-memorial-flagged-off-from-udhampur-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कोहिमा से कारगिल युद्ध स्मारक तक की यात्रा उधमपुर से रवाना, शहीदों की याद में निकले सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कोहिमा से कारगिल युद्ध स्मारक तक की यात्रा उधमपुर से रवाना, शहीदों की याद में निकले सैनिक
Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
सार
उधमपुर में बाइक रैली को स्वागत करने के बाद आगे के सफर के लिए उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधमपुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोहिमा से कारगिल युद्ध स्मारक तक की कारगिल विजय यात्रा का उधमपुर में स्वागत करने के बाद आगे के सफर के लिए उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 7 जुलाई 1999 को नागा रेजिमेंट की दूसरी बटालियन (मशोख वारियर्स) ने कारगिल युद्ध के दौरान द्रास सेक्टर में ‘’ट्विन बम्प्स’’ पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मनाने और अपने बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना ने 2 जुलाई से 22 जुलाई तक कोहिमा से कारगिल तक मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया। इसकी संकल्पना परशु ब्रिगेड द्वारा की गई थी और इसका नेतृत्व फायर एंड फ्यूरी कोर के तत्वावधान में बहादुर मशकोह योद्धाओं द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
20 दिनों में दल उत्तरी सीमाओं पर 3000 से अधिक किलोमीटर यात्रा करके उधमपुर पहुंचा है। इसको वीरवार को उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इसमें दो अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 21 सैनिक हैं जो अंततः 22 जुलाई 2023 को द्रास पहुंचेंगे और कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन