{"_id":"6259da052acf3e089a351510","slug":"bike-rally-jammu-news-jmu257883361","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी बाइक रैली में 34 युवाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी बाइक रैली में 34 युवाओं ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के माच्छिल सेक्टर में अपनी तरह की पहली एलओसी बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें कश्मीर घाटी के 28 स्थानीय, जबकि नासिक के 6 बाइकर्स ने भाग लिया। नासिक के बाइकर्स ने सात राज्यों को पार कर 2190 किलोमीटर की यात्रा की।
सेना के प्रवक्ता के अनुसार रैली को 28 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल अभिजीत ने कुपवाड़ा में परचम-ए-हिंद से हरी झंडी दिखाई। जीओसी ने बाइकर्स रैली को जेड गली तक खुद लीड लिया। इसके बाद उन्होंने वहां से माच्छिल की ओर रवाना किया। रैली के शेष भाग का नेतृत्व भारतीय सेना की एक महिला अधिकारी ने किया।
कुल मिलाकर रैली कुपवाड़ा से माच्छिल सेक्टर में एलओसी तक 65 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। प्रवक्ता के अनुसार रैली का उद्देश्य युवाओं में रोमांच की भावना को बढ़ावा देना है। यह नासिक के युवाओं को कश्मीर घाटी के युवाओं से भी जोड़ता है। यह राष्ट्रीय एकता के साथ सीमा पर्यटन को भी बढ़ावा देता है।