{"_id":"628fd11a2ec8b76c3769199c","slug":"bike-fell-into-deep-gorge-death-of-a-young-man-reasi-news-jmu260633570","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। सलाल क्षेत्र में वीरवार दोपहर को एक बाइक के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान संदीप सिंह (22) पुत्र प्रेम सिंह निवासी पटिटयां थुरू के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान पवन सिंह (30) पुत्र नानक सिंह निवासी पटिटयां थुरू के रूप में हुई। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक ले कर के अपने गांव पटिटयां थुरू की तरफ जा रहे थे। सलाल के पक्का ड़ंगा क्षेत्र में सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के कारण बाइक गहरी खाई की तरफ लुढ़क गई।
इस दौरान बाइक के पीछे सवार पवन सिंह मौके पर ही गिर गया जबकि संदीप सिंह बाइक के साथ गहरी खाई में चला गया। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग व एसडीआरएफ की टीम काफी मुश्किल से खाई में उतरी और युवक के शव को मुख्य मार्ग पर लाया गया। इस दौरान वहां पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने ग्रेफ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि सड़क का काफी हिस्सा कच्चा छोड़ा गया है जहां पर मार्ग भी काफी छोटा है। इससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वीरवार को एक युवक की जान चली गई। वहीं मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कर शव को उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।