फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बिजली-पानी की किल्लत पर म्यूनिसिपल काउंसिल के सदस्यों ने की बैठक

विज्ञापन
bijli
बाजार में गिरी तार - फोटो : AKHNOOR
सांबा। कस्बे की म्यूनिसिपल काउंसिल में बुधवार को बिजली-पानी की किल्लत को लेकर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन पवन कोहली ने की। जबकि बिजली व जल शक्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। कस्बे में पानी की आपूर्ति छह दिन बाद की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशानी में हैं।
विज्ञापन

वहीं बिजली की कटौती की मार भी वह झेल रहे हैं। ऐसे में म्यूनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन व पार्षदों ने बिजली विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अपने वार्ड की समस्या से अवगत कराया, और बिजली-पानी की किल्लत को अधिकारियों के समक्ष रखा। पवन कोहली ने बिजली व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कहा कि कस्बे में जहां पानी की आपूर्ति हर रोज की जाए, वहीं बिजली की अघोषित कटौती को बंद किया जाए। इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता बीएन भंडारी, एईई अजयपाल सिंह व जलशक्ति विभाग के एईई अजय गुप्ता, म्यूनिसिपल काउंसिल के सीईओ संतोष कोतवाल के साथ म्यूनिसिपल काउंसिल के उप चेयरमैन कुमेर सिंह, पार्षद रवि खजूरिया, संजीव पाधा, इंदु जमवाल, अनुराधा, रजनी संब्याल, विनोद सिंह, प्रिंस आनंद आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बिजली-पानी की किल्लत पर प्रदर्शन
घगवाल वासियों ने एसडीएम कार्यालय में दिया धरना
घगवाल। तहसील घगवाल के साथ गांव की वार्ड पांच के लोगों ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली व पानी की समस्या को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द से जल्द क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इन विभागों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता जिला लाल वर्मा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई दिन से क्षेत्र में अघोषित कटौती व लो वोल्टेज से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग क्षेत्र में बिजली व पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में बिजली व पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर क्षेत्र में बिजली व पानी की समस्या को हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर सकते हैं। वह बड़ा आंदोलन छेड़ सकते हैं। वहीं वार्ड-5 का शिष्टमंडल नायब तहसीलदार से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
बिजली का तार टूटा, बड़ा हादसा टला
अखनूर। कस्बे के मुख्य चौक में बिजली का तार टूटने से बड़ा हादसा टल गया। तार टूटने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इस कारण दो घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही।
बुधवार दोपहर को कस्बे के मुख्य चौक में बिजली का तार टूटकर मुख्य चौक में गिर गया। इस रोड पर यात्री वाहनों और राहगीरों की काफी आवाजाही होती है। हालांकि तार किसी वाहन या राहगीर पर नहीं गिरा। तार टूटने पर राहगीर चिल्लाते .हुए भागने लगे। कुछ मीटर की दूरी पर यात्रियों से भरी मेटाडोर रुक गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली बंद कराई। कर्मचारियों ने तार मरम्मत करके दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की। संवाद
बिजली कटौती के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
सांबा। भीषण गर्मी के चलते बिजली विभाग की ओर से अघोषित बिजली की कटौती किए जाने से आम लोगों के साथ किसान भी परेशान हैं। इसी संदर्भ में बुधवार को कैली मंडी के सरपंच लब्लु संब्याल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सरपंच के अनुसार बिजली कब आती है, कब जाती है, इसका कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली विभाग भी अघोषित कटौती कर रहा है, ऐसे में आम लोगों का बुरा हाल हो रहा है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बिजली के उपकरण जवाब दे रहे हैं। यही नहीं बिजली की अघोषित कटौती किसानों को भी काफी परेशान कर रही है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अघोषित कटौती बंद नहीं की तो लोग सड़क पर आ जाएंगे।
रात की नींद भी उड़ा दी बिजली ने
बिजली घर से एक-एक घंटे की कटौती निर्धारित फिर भी छह घंटे का लग रहा कट
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में इन दिनों बिजली की आंख मिचौनी लोगाें को काफी परेशान कर रही है। लोगों का दिन तो किसी तरह से कट जाता है लेकिन रात को भी देर तक बिजली कटौती होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में लोगों के मकान तंदूर की तरह से तप रहे हैं। इस बीच बिजली कटौती होने से वह और अधिक परेशान हो रहे हैं। उधर विद्युत विभाग के अधिकारी इसे ओवर लोडिंग की मार कर समस्या को सिरे से नकार दे रहे हैं।
बाड़ी की बिजली बीरपुर 33 केवी बिजली से सुचारु हो रही है। यहां 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बिजलीघर से पांच फीडर निकाले गए हैं। इनमें कटौती का रोस्टर दो घंटे की आपूर्ति के बाद एक घंटे की कटौती घोषित की गई है। लेकिन खास बात यह है कि रोस्टर के मुताबिक तो कटौती और आपूर्ति दी जा रही है लेकिन बीच-बीच में अघोषित कटौती भी की जा रही है। इसके साथ ही वोल्ट इतनी कम रहती है जिससे लोगों कूलर तक का पंप पानी नहीं उठा पा रहा है। ऐसे में लोगों को कूलर की ठंडी हवा भी नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी के बीच तंदूर की तरह लोगों के मकान तप रहे हैं, छत के पंखों से गर्म हवा आने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगाें को न तो रात को सही प्रकार से बिजली मिल रही है और न दिन में। मंगलवार की रात तो बिजली आपूर्ति ने अलग ही कमाल दिखाया है। इसमें रात 3.00 बजे बिजली ठप हुई और 6.20 बजे झटका मारा, इसके बाद 8.20 पर झटका मारा और तीसरी झटका 9.5 बजे लगा। इस झटके में पंखे की सिर्फ पंखड़ी हिली। इसके बाद 9.35 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। इसके साथ ही 10.47 बजे आपूर्ति ठप हो गई और 12 बजे सुचारु हुई। ठीक 45 मिनट के बाद 12.45 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई और 1.00 बजे सुचारु हो गई। 2.05 बजे फिर से ठप हो गई। इसी तरह से बाड़ी ब्राह्मणा में पूरे दिन बिजली की आंख मिचौनी चलती रही।

उधर सब स्टेशन के इंचार्ज का कहना है कि यहां से हर एक फीडर की एक-एक घंटे की कटौती निर्धारित है, अगर सेकेंड का कट लगता है तो वह छोटे ट्रांसफार्मर में आ रहे फाल्ट के कारण हो सकता है।
----
यूं आना और जाना हो रहा है बिजली का
3.00 ठप 6.20 बजे झटका लगा
8.20 बजे झटका लगा
9.05 बजे झटका लगा
9.35 सुचारु हुई
10.47 ठप हो गई
12 बजे सुचारु हुई
12.45 बजे ठप हो गई
1.00 सुचारु हुई
2.05 ठप हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed