{"_id":"611ac7f98ebc3e42a41ff705","slug":"bijli-rspura-news-jmu241681483","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की लीड टूटी होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की लीड टूटी होने से लोगों में रोष
विज्ञापन
गांव कूल खुर्द में बिधुत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्षेत्र के गांव कूल कलां गुरुद्वारा साहिब के पास लोगों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार माह से ट्रांसफार्मर की लीड टूटी हुई है। बताने के बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे साफ है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
स्थानीय निवासी तरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरमीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरपिंदर कौर व सरबजीत कौर ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया, मगर अधिकारी टालमटोल कर देते हैं। विभाग के जेई रविंदर गोस्वामी को भी कई बार अवगत कराया वो भी टाल रहे हैं। इसके अलावा रास्ते के पास लगाए गए इस ट्रांसफॉर्मर से खेत में काम करने जाने वाले किसानों व बच्चों को इसकी चपेट में आने का अंदेशा बना रहता है। विभाग के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। वहीं लोगों ने बताया कि मीटर रीडर बकाया बिलों की वसूली में जुटा है। बिजली विभाग इन गंभीर और खतरनाक स्थितियों से बेपरवाह बना हुआ है। लोगों ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों की लीड बदलने की मांग की है।
बता दें कि चक्क शेरा में शनिवार को सीमावर्ती लोगों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में भी जेई रविंद्र गोस्वामी की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हुए थे।