{"_id":"611419648ebc3e7a8a131b66","slug":"bijli-rspura-news-jmu241395962","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अधिकारी पहुंचे तरेवा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अधिकारी पहुंचे तरेवा गांव
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत तरेवा की सरपंच बलबीर कौर की अपील पर विद्युत विभाग के एक्सईएन व एसटीडी अधिकारी सहित अन्य कर्मियों ने गांव में पहुंच कर बिजली किल्लत की समस्या का जायजा लिया।
सरपंच ने बताया कि चंगिया, जबोयाल, चक्क शेरा, मूलेचक्क और ओल्ड अरनिया में पंद्रह दिन से बिजली की किल्लत ने गांव के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बार-बार अघोषित कट से लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार अघोषित कटौती से बुजुर्गों, घरों में बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ किसानों को भी समस्या हो रही है। किसान खेतों में सिंचाई जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह से वह काफी दुखी हैं। बिजली की समस्या को जटिल होता देख संबंधित विभाग के अधिकारियों से अवगत करा कर यहां की स्थिति जानने की अपील की। जल्द से जल्द खत्म करने की गुजारिश भी की।
बुधवार को बिजली विभाग के उच्च अधिकारी एक्सईएन, एसटीडी अशोक छिब्बर सहित विभाग के अन्य अधिकारी जिनमें एडब्ल्यूई, एईई राजकुमार ने गांव का दौरा किया। गांव के अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना। सरपंच ने बताया कि बिजली के कट की वजह से क्षेत्र के लोग काफी दुखी हैं। सारे दिन में लगभग चार-पांच घंटे भी बिजली नहीं आ पाती। अधिकारियों ने इस समस्या को कुछ ही दिन में खत्म करने का आश्वासन दिया। इस समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए एक नया ट्रांसफार्मर लगाने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर पंच मदनलाल, कृष्णलाल, रवि सिंह, रोशन लाल, पूर्व सरपंच आत्मा राम व कुलदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।