{"_id":"60ce41028ebc3ea4280f046b","slug":"bijli-rspura-news-jmu237692635","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बेरा में ढाई सौ केवी बिजली ट्रांसफार्मर लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बेरा में ढाई सौ केवी बिजली ट्रांसफार्मर लगवाया
विज्ञापन
गांव बेरा में नया विजली का ट्रांसर्फामर लगवाते सरपंच व अन्या
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पंचायत बॉसपुर के सरपंच सुखदेव सिंह काला ने गांव बेरा में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। लोगों को आ रही बिजली समस्या से राहत दिलाई। इस अवसर पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सरपंच ने कहा कि गांव में नया ट्रांसफार्मर होने से बिजली समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर पूर्व नायब सरपंच विजय चिब, श्याम लाल, सुखदेव सिंह सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
बिजली किल्लत से परेशान लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया प्रदर्शन
घगवाल। कस्बे में बिजली किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार देर रात मुख्य चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग घगवाल वासियों को बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। अन्य क्षेत्रों में बिजली मुहैया करा रहा है।
उन्होंने कहा कि तहसील घगवाल के हर क्षेत्र में वोल्टेज कम होती है कि लोगों के पंखे तक नहीं चल पाते। वहीं अघोषित कटौती के बारे में भी वह विभाग से लेकर नेताओं को भी बता चुके हैं, लेकिन अघोषित कटौती जारी है। स्थानीय निवासी विकास शर्मा, सुन्नी, अंकुश शर्मा, नरेश शर्मा, शमशेर जसरोटिया, सुभाष चंद्र, संजीव शर्मा व कुलभूषण सिंह ने बताया कि कब बिजली आती है कब जाती है, कोई समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली बंद होने से लोगों का जीना मुहाल है। प्रदर्शनकारियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर प्रदर्शन करेंगे।