{"_id":"5dc47ee28ebc3e5b1c706781","slug":"bijli-jammu-news-jmu1967590176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मुसलाधार बारिश के कारण कई घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मुसलाधार बारिश के कारण कई घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में वीरवार को मूसलाधार बारिश के कारण बिजली गुल रही। दिन लगातार हुई बारिश के कारण जानीपुर ग्रिड ठप पड़ गया। इसके कारण शहर के बस स्टैंड, रेशमघर कालोनी, जानीपुर, हाईकोर्ट, पुराना शहर, कच्ची छावनी, परेड सहित अन्य इलाकों मेें बिजली गुल रही। दोपहर तीन बजे के करीब ग्रिड ठप पड़ने से बिजली गुल रही, हालांकि कुछ समय बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन फिर तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली देर रात गुल रही।
शहर मेें वीरवार को सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक चलती रही। इसके कारण शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के कारण लोगों को ठिठुरन में समय बिताना पड़ा। आलम यह रहा कि शहर के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में बुधवार को देर रात से बिजली गुल रही जो वीरवार को दोपहर तक नहीं आई। बारिश के बीच तेज हवाओं के कारण बिजली ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा। शहर में बाहरी इलाकाें में तेज हवा के कारण पेड़ों की टहनियां बिजली की तारों पर गिरीं, जिससे बिजली गुल रही। बिजली विभाग के एक्सईएन ठाकुर दास ने कहा कि जानीपुर पावर ग्रिड में शट डाउन होने के कारण कुछ इलाकों में बिजली गुल रही, लेकिन कुछ समय बाद बहाल कर दी गई। बिजली बहाल करने के कुछ घंटे बाद तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली फिर गुल रही जो देर रात बहाल नहीं हो पाई।