{"_id":"5d7805038ebc3e016b6aec21","slug":"bijli-jammu-news-jmu1929361135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिड स्टेशनों पर लोड बढ़ने से लग रहे है लंबे - लंबे बिजली के कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिड स्टेशनों पर लोड बढ़ने से लग रहे है लंबे - लंबे बिजली के कट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली कटौती के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल किया हुआ है। रही सही कसर बिजली कट निकाल रहे हैं। मंगलवार को भी लोड बढ़ने से आठ इलाकों के ट्रांसफार्मर जल गए। इसके चलते कुंजवानी, सतवारी, नरवाल, मुट्ठी, तालाब तिल्लो, पुराने शहर, न्यू प्लाट व सिद्ड़ा के लोगों को बिजली के अघोषित कट झेलने पड़े। हालांकि बाद में ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली बहाल कर दी गई थी। मंगलवार को शहर के तीन ग्रिड स्टेशन भी लोड बढ़ने के चलते दो-दो घंटे की अवधि के लिए बंद करने पड़े।
शहर के जानीपुर, नरवाल और पौनीचक ग्रिड स्टेशन ओवर लोड होने से शहर के अधिकांश इलाकों में दो से तीन घंटे के कट लगे। लोड बढ़ने से तारें और कंडक्टर जल गए। ग्रिड स्टेशन बंद करने से बिजली सप्लाई में बाधा आई। शहर के बस स्टैंड, गंग्याल, रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, गांधीनगर, बठिंडी, नरवाल, शक्ति नगर, संजय नगर, शास्त्री नगर, रिहाड़ी और औद्योेगिक क्षेत्र ब़ाड़ी ब्राह्मणा के लोअर और अप्पर जलोचक में दिन में रुक- रुक कर पांच से छह घंटे की बिजली कटौती रही। बिजली विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रांसफार्मर से लेकर ग्रिड स्टेशन ठप हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही बिजली कटौती शुरू हो गई थी। शहर के जिन आठ इलाकाें में ट्रांसफार्मर जले थे, उन्हें बदलकर बिजली बहाल की गई।