{"_id":"4bb9bfa8bbcb22f02fc2f5f0a9d859c4","slug":"big-relief-building-permission-mela-clears-250-files-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, ढाई सौ भवनों के निर्माण को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, ढाई सौ भवनों के निर्माण को अनुमति
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल से लटके पड़े ढाई सौ भवनों के निर्माण कार्यों को नगर निगम ने शुक्रवार को कला केंद्र में बिल्डिंग परमीशन मेला लगाकर अनुमति दे दी। इससे लोगों को जहां बड़ी राहत मिली है। वहीं 3.5 करोड़ रुपये निगम के खजाने में भी आए हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, शिक्षा मंत्री प्रिया सेठी, विधायक सतपाल शर्मा और विधायक राजेश गुप्ता ने एक दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम कमिश्नर सौजन्य शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निर्देशानुसार बिल्डिंग परमीशन मेला आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि भवन निर्माण अनुमति मिलना ऐसा हो गया है, जैसे यह संभव ही नहीं है। फिर उन्होंने एक दिवसीय मेला आयोजित करने का प्लान बनाया। इस दौरान नगर निगम के पास पिछले चार साल में लंबित पड़े बिल्डिंग निर्माण के लिए 550 मामलों में 250 भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
इससे पहले संबंधित लोगों को सूचित किया गया था, लेकिन बंद की वजह से कुछ लोग नहीं आ सकेंगे। अनुमानित 3.5 करोड़ रुपये निगम के खजाने में राजस्व आया है। 300 आवेदनों में लोगों को औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।
कमिश्नर ने कहा कि जो भी पैसा जनरेट हुआ है, उसे लोगों के अन्य भलाई कार्यों में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर जेसीए कपिल शर्मा, हेल्थ अफसर डा. मोहम्मद सलीम खान, एमवीओ डा. जफर इकबाल और अन्य इंस्पेक्टर मौजूद थे।