फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big challenge for govt before monsoon

बरसात से पहले सरकार के आगे ये बड़ी चुनौती

Sun, 14 Jun 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Jun 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
big challenge for govt before monsoon

शीतकालीन राजधानी जम्मू में बरसात के मौसम से पहले अहम परियोजनाओं पर जरूरी काम निपटाना विभागों के लिए चुनौती से कम नहीं है। इनमें तवी नदी में निर्माणाधीन कृत्रिम झील परियोजना के अलावा फ्लाई ओवर और सड़कों के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के  अनुसार बारिश के मौसम में तवी नदी में बाढ़ आने या जल स्तर में बढ़ोतरी होने पर कृत्रिम झील के निर्माण कार्य पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को बारिश का मौसम शुरू होने से पहले जरूरी काम डबल शिफ्ट में पूरा करने को कहा गया है। बिक्रम चौक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी इन दिनों जोरशोर से जारी है। गार्डर चढ़ाने से लेकर अन्य काम निपटाने की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


यही नहीं शीतकालीन राजधानी जम्मू में अभी दस फीसदी सड़कों पर ही तारकोल डालने का काम पूरा हो सका है। अन्य सड़कों पर मरम्मत और तारकोल डालने का काम अभी शेष है। बारिश का मौसम शुरू होने पर सड़कों पर तारकोल का काम नहीं होता है। इसलिए जो कार्य पूरा करना है, वह संबंधित विभागों को बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही निपटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च 2016 तक तवी में बननी है झील
पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री चौधरी सुखनंदन कुमार का कहना है कि संबंधित निर्माण एजेंसी को तवी में कृत्रिम झील का निर्माण कार्य 31 मार्च 2016 तक पूरा करने को कहा गया है। बरसात के मौसम शुरू होने से पहले जरूरी काम निपटाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed