फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhayaduze

बहनों ने तिलक लगा कर भाइयों की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
bhayaduze
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ भैया दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों का जीवन भर साथ देने का वादा किया। इस प्यार के पर्व में भाइयों और बहनों के बीच उपहारों का भरपूर आदान-प्रदान हुआ। घरों में बहनों के आने पर विशेष पकवान बनवाए गए। पूरे परिवार के सदस्यों से साथ रहकर पर्व का मजा लिया।
विज्ञापन

भैया दूज पर दिनभर शुभ मुहूर्त होने के कारण सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों के पास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और दोपहर तक यह जारी रहा। चेहरे पर मुस्कान, हाथों में गिफ्ट लेकर बहनें अपने भाइयों के पास पहुंच रही थीं तो भाइयों ने भी बहन को प्यार के साथ कोई तोहफा देने की पहले से तैयारी कर ली थी। बाजार में भी दिनभर चहल पहल रही। भाइयों ने अपनी बहनों के लिए ड्रेस के साथ हाथ की घड़ी, रंग बिरंगी चूड़ियां, हैंडबैग, मोबाइल, ज्वैलरी के साथ अन्य उपहार खरीदे। कई भाइयों ने अपनी बहनों को सरप्राइज देने के लिए काफी मग पर उनकी फोटो बनवाई। वहीं, भाइयों के साथ कई बहनों ने भी साथ में उपहार की खरीदारी की। पुरानी मंडी निवासी रागिनी शर्मा ने कहा कि ऐसे पर्व परिवार को साथ जोड़कर रखते हैं। बहनों को भी अपने पैतृक घरों में अपनों से मिलने का मौका मिलता है। बहन और भाई का प्यार अटूट रहा है।
विज्ञापन

जाम में जकड़ा रहा शहर
त्योहार के चलते शहर में शनिवार को जाम लगना लाजमी था। शहर के अधिकांश रूट पर दोपहर को हालात ज्यादा खराब रहे। शहर के परेड, शालामार चौक, तालाब तिल्लो, जानीपुर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर आदि इलाकों में घंटों जाम की स्थिति रही। भाइयों के पास बहने और बहनों के पास भाइयों के पहुंचने के दौरान अधिकांश रूट वाहनों से व्यस्त रहे। इस दौरान पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों को यातायात को सुचारु बनाए रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को यातायात रूटों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed