{"_id":"6a21e1fc79ecf342df0bd94f","slug":"bhatia-cricket-academy-defeated-katra-sports-academy-samba-news-c-289-1-sba1003-112869-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाटिया क्रिकेट अकादमी ने कटड़ा स्पोर्ट्स अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाटिया क्रिकेट अकादमी ने कटड़ा स्पोर्ट्स अकादमी को हराया
विज्ञापन
सांबा क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत हुआ मुकाबला, माणिक लंगेह रहे मैच के नायक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत केहली ग्राउंड में खेले गए एकतरफा मुकाबले में भाटिया क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कटड़ा स्पोर्ट्स अकादमी को 113 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भाटिया क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 205 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में कटड़ा स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 11.1 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भाटिया क्रिकेट अकादमी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के बल्लेबाजों ने तेज गति से खेलते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। माणिक लांगे ने केवल 21 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हरजिंदर सिंह ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया, जबकि पीसी ने 27 रन का योगदान देकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटड़ा स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत खराब रही। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम दबाव से उबर नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुआ। इसके चलते पूरी टीम 92 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
भाटिया क्रिकेट अकादमी की जीत में माणिक लांगे ने गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। हरजिंदर सिंह ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए माणिक लांगे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भाटिया क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।