फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: SPG inspects Jammu-Kathua, Rahul will give speech on 23rd in Satwari

भारत जोड़ो यात्रा: एसपीजी ने जम्मू-कठुआ के आयोजन स्थलों का किया निरीक्षण, सतवारी में 23 को राहुल देंगे भाषण

Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

 जम्मू में सतवारी चौक के पास मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां 22 जनवरी की रात को मंच तैयार किया जाएगा। इसके अलावा शहर भर के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: SPG inspects Jammu-Kathua, Rahul will give speech on 23rd in Satwari
जम्मू में रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के नेतृत्व में वीरवार को जम्मू-कश्मीर में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक तैयारियां तेज की गई हैं। जम्मू में 23 जनवरी को यात्रा का पहुंचना प्रस्तावित है। यहां सतवारी चौक पर सुबह 11 बजे मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के सदस्यों के साथ प्रशासनिक और पुलिस उच्चाधिकारियों ने सतवारी चौक, सिद्दड़ा और शीतली आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एकतरफा हाईवे खोला रखा जाएगा, जिसमें दोनों तरफ से आवाजाही होगी।
विज्ञापन


सतवारी चौक पर बुधवार को एसपीजी समूह ने सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं को देखा और संतुष्टि जताई। सतवारी चौक के थोड़ा पीछे गुरुद्वारे के पास मुख्य सड़क पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां 22 जनवरी की रात को स्टेज तैयार की जाएगी। जिसमें राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कार्यक्रम के बाद सिद्दड़ा के वन सुरक्षा बल के मैदान पर रात्रि में यात्रा को ठहराया जाएगा। इसके अगले दिन 24 जनवरी को नगरोटा चेक पोस्ट के पास शीतली प्लांट से राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा जिसमें 5.5 किलोमीटर  पैदल सफर तय किया जाएगा।

यात्रा नगरोटा के पुराने रूट से आगे बढ़ेगी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने बताया कि एसपीजी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। गत दिवस एडीडीपी और मंडलायुक्त जम्मू के साथ बैठक में यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के अंतिम रूप दिया जा रहा है। जम्मू में यात्रा के लिए सजावटी गेट स्थापित किया जाएगा।

जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक होगी यात्रा-पाटिल

एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी व सांसद रजनी पाटिल का कहना है कि उधमपुर से आगे यात्रा को गाड़ियों में भेजे संबंधी अभी प्रशासन की ओर से हमें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक यात्रा कन्याकुमारी से पैदल ही चल रही है और आगे भी जारी रहेगी।

यात्रा में देश विदेश से लोग शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर में यह अपनी तरह की ऐतिहासिक यात्रा होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समक्ष जम्मू कश्मीर के स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को रखा जाएगा।

गुरु नानक नगर में भारत जोड़ो यात्रा रैली

भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरु नानक नगर से रैली का आयोजन किया गया जो प्रीत नगर, डिग्याना, शास्त्री नगर से होती हुई नई बस्ती में संपन्न हुई। कांग्रेस सेवा दल की ओर से आयोजित इस रैली में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।

कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है राहुल गांधी एक अलग ऊर्जावान, प्रेरक और लोकप्रिय नेता के रूप में उभर रहे हैं। यात्रा सियासी उद्देश्य से जुड़ी नहीं है।



यह एक जन लामबंदी अभियान है। यह विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ भारत को एकजुट करने का अभियान है। रैली में योगेश साहनी, विजय शर्मा बब्बी, प्रदीप भल्ला, मंदीप सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed