फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhalla laid emphasis on strengthening the party cadre

Jammu News: भल्ला ने दिया पार्टी कैडर को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
Bhalla laid emphasis on strengthening the party cadre
कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते कार्यकारी अध्यक्ष रमन भन्ना: स्रोत कांग्रेस
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने कहा कि ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष वार्ड स्तर पर पार्टी कैडर के स्तंभ हैं। यदि ब्लॉक व वार्ड समितियां पहले से काम नहीं कर रही हैं, तो उनका गठन करना चाहिए, ताकि नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अच्छी छवि वाले स्थानीय उम्मीदवार को जनादेश दिया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यालय में आयोजित मासिक बैठक में भल्ला ने कहा कि हमें पार्टी का कैडर मजबूत करना होगा। आम बजट पर कहा कि बजट ने निराश किया है। लोगों को मायूस होना पड़ा है। आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता इसे लेकर लोगों के बीच हथियार बनाकर प्रचार करें। वहीं जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रसारित करने और जम्मू शहर के हर कोने में पार्टी कैडर को मजबूत करने के प्रयासों का समन्वय करने पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी, वेद महाजन, टीएस टोनी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed