{"_id":"64443dbf322658916309e825","slug":"bhagwat-saptah-rspura-news-c-10-1-98979-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्म हमारा धर्म है, उसका फल सौभाग्य: शास्त्री रशपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्म हमारा धर्म है, उसका फल सौभाग्य: शास्त्री रशपाल
विज्ञापन
गांव बढ़ियाल काजिया में जारी भागवत सप्ताह के चौथे दिन प्रवचनों से भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव बढ़ियाल काजिया में भागवत सप्ताह के चौथे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नरेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा का रसपान किया। शास्त्री रशपाल ने प्रवचन कर संगत को निहाल किया। कहा कि हमें अच्छे कर्म हमेशा करते रहना चाहिए। इसके साथ मिलने वाले फल की आशा भी नहीं छोड़नी चाहिए। क्योंकि, कर्म हमारा धर्म है, और उसका फल हमारा सौभाग्य।
उन्होंने कहा कि भगवान उसी हृदय में वास करते हैं जिसमें किसी के प्रति कोई बैर भाव, लालच या द्वेष नहीं होता। जो भी मानव के साथ घटता है, उसके कर्मों पर ही निर्भर है। हर एक प्राणी को भगवान के प्रति श्रृद्धा रखकर कर्म करना चाहिए, ताकि जीवन सदा खुशहाल बना रहे। मौके पर नरेंद्र दास महाराज सहित अन्य संतों ने भगवान परशुराम की जयंती पर उनके जीवन पर रोशनी डाली। कहा कि उन्होंने समाज को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदा याद रखा जाएगा। वहीं, भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से ही क्षेत्र में सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए, और संतों के प्रवचनों को अपनाना चाहिए। मौके पर नगरपालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, मंडल प्रधान गार सिंह, आदि मौजूद रहे।