जम्मू संभाग के जिले डोडा के भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इससे लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। विभिन्न हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और मंदिर को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
Bhaderwah Temple Vandalised: वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़, कई जगह प्रदर्शन, डोडा-भद्रवाह मार्ग ठप
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/भद्रवाह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:38 PM IST
सार
वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। तोड़फोड़ रविवार देर रात या सोमवार तड़के की गई है। बताया जा रहा है कि सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। मंदिर में बाहर से लेकर अंदर तक तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन