फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   betting started on winning and losing candidates

प्रत्याशियों की हार-जीत पर शुरु हुई सट्टेबाजी

Mon, 22 Dec 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Dec 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
betting started on winning and losing candidates
रियासत में अंतिम दौर का मतदान समाप्त होने के बाद जहां प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है, वहीं सट्टा लगाने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में किस एक पार्टी या गठबंधन की सरकार होगी, इस पर सट्टा तो लग ही रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र सट्टेबाजों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित है। इस क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान विधायक की जीत के अलावा उनकी हैट्रिक को लेकर जोरदार सट्टा लग रहा है। हालांकि जम्मू शहर में सट्टेबाजों का कोई खास अड्डा नहीं है, लेकिन लुक छिप तरीके से जोरदार सट्टा लग रहा है। बताया जाता है कि सट्टे का संचालन करने वाले लोगों के दिल्ली और मुंबई तक लिंक हैं।
विज्ञापन


एक सट्टेबाज ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वैसे तो हर क्षेत्र के उम्मीदवार की जीत-हार पर सट्टा लग रहा है, लेकिन गांधी नगर इनमें सबसे ऊपर है। सट्टा बाजार वर्तमान विधायक और भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रबल दावेदार मान रहा है। इसके अलावा जम्मू के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी जमकर सट्टा लग रहा है। इसके अलावा जीत का अंतर, उम्मीदवारों की रैंकिंग, जमानत जब्त जैसे मुद्दों पर भी लोग सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में भी लग रहे हैं दांव

आरएस पुरा क्षेत्र में सर्वे के दौरान एक चाय दुकान पर लोगों को प्रत्याशियों की जीत-हार पर अटकलें लगाते देखा गया। इस दौरान एक बुजुर्ग का कहना था कि उसने भाजपा प्रत्याशी की हार को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये की बाजी लगा ली है। इतना ही नहीं, अपने दांव पर बुजुर्ग तर्क भी देता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed