फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE

CBSE Result: चंडीगढ़ रीजन में जम्मू-कश्मीर का परचम, जेएंडके का 97.81 और लद्दाख का 96.76 % रहा परीक्षा परिणाम

Sat, 23 Jul 2022 04:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 04:31 PM IST
सार

 जम्मू-कश्मीर का दसवीं में 99.05, लद्दाख का 91.59 और चंडीगढ़ का 82.42 फीसदी परिणाम रहा, जबकि 12वीं में क्रमश: 97.81, 96.76 व 92.87 फीसदी परिणाम रहा। 12वीं कक्षा में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बेटियों ने परचम लहराया है।

विज्ञापन
Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE
रिजल्ट जारी होने के बाद चहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के घोषित नतीजों में जम्मू-कश्मीर का चंडीगढ़ रीजन में दबदबा रहा है। लगातार दूसरी बार परीक्षा परिणाम में इस बार भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने चंडीगढ़ को पछाड़ दिया। जम्मू-कश्मीर का दसवीं में 99.05, लद्दाख का 91.59 और चंडीगढ़ का 82.42 फीसदी परिणाम रहा, जबकि 12वीं में क्रमश: 97.81, 96.76 व 92.87 फीसदी परिणाम रहा।  वहीं, 12वीं कक्षा में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बेटियों ने परचम लहराया है।

विज्ञापन

Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE
रिजल्ट जारी होने के बाद चहके मेधावी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में 98.38 फीसदी बेटियां व 97.39 प्रतिशत बेटे कामयाब रहे। इसी तरह लद्दाख में 98.52 प्रतिशत छात्राओं व 94.01 फीसदी छात्रों ने कामयाबी हासिल की। जम्मू-कश्मीर में 97.81 तथा लद्दाख में 96.76 फीसदी परिणाम रहा। 12वीं में जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत 8559 विद्यार्थियों में से कुल 8540 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4897 छात्र व 3643 छात्राएं थीं। कुल 8353 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 4769 (97.39 प्रतिशत) छात्र व 3584 (98.38 फीसदी) छात्राओं को सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

इसी प्रकार लद्दाख में 825 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 820 परीक्षा दी। 751 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 91.59 रहा।सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जम्मू-कश्मीर में 11712 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 11601 परीक्षा में सफल हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.33 और लड़कों का 98.86 रहा। दसवीं की परीक्षा में लद्दाख के 820 विद्यार्थियों में से 751 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम 91.59 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.06 और लड़कों का 89.95 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

12वीं की परीक्षा में सभी संवर्ग के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में 12वीं की परीक्षा में सामान्य संवर्ग के 6798 में से 6658, अनुसूचित जाति के 905 में से 875, अनुसूचित जनजाति के 452 में 445 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 385 में से 375 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इनका पासिंग प्रतिशत क्रमश: 97.94, 96.69, 98.45 और 97.40 फीसदी रहा। इसी प्रकार लद्दाख में सामान्य संवर्ग के 83.33, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का 100-100 फीसदी, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का परीक्षा परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा।

Better performance of students in Jammu Kashmir in CBSE
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला।

12वीं में जेएनवी का 99.51 फीसदी रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं के रिजल्ट में जम्मू-कश्मीर के जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालयों और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) का रिजल्ट 99.51 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालयों का 99.08 और निजी स्कूलों का परिणाम 97.33 फीसदी रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय में 828 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें 530 छात्र व 294 छात्राओं ने परीक्षा दी।

  • 528 छात्र और 292 छात्राएं सफल हुई हैं। केंद्रीय विद्यालयों के कुल 1745 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 963 छात्रों व 778 छात्राओं ने परीक्षा दी। 952 छात्र और 773 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं, निजी स्कूलों के 5967 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 3398 छात्रों और 2566 छात्राओं ने परीक्षा दी। 3288 छात्र व 2517 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed