{"_id":"6882997386fad3465c01856c","slug":"better-coordination-between-army-crpf-and-police-ssp-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104406-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के बीच बने बेहतर समन्वय : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के बीच बने बेहतर समन्वय : एसएसपी
विज्ञापन
कुपवाड़ा। एसएसपी हंदवाड़ा मुस्ताक अहमद चौधरी ने वीरवार को जिला पुलिस कार्यालय में सीआरपीएफ और सेना के अधिकारियों संग संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की। अध्यक्षता करते हुए एसएसपी ने आतंकवाद विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था की स्थितियों से निपटने में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के बीच उचित समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।सभी संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने को कहा।
इसके अलावा एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों की नियमित ब्रीफिंग और डीब्रीफिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि एक मज़बूत सुरक्षा ग्रिड, एजेंसियों के बीच कुशल संचार और समन्वय के साथ, आम जनता और अल्पसंख्यक समुदायों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के लिए बेहद ज़रूरी है। बैठक में सीओ 92-बटालियन सीआरपीएफ, सीओ 26-बटालियन बीएसएफ, सेना के सीओ और अन्य पुलिस
अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाली अल्पसंख्यक आबादी की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई और उन्हें जीवंत बनाने के लिए उनकी सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौजूदा स्थिति मद्देनजर सीआई ग्रिड को मज़बूत करने के लिए भाग लेने वाले अधिकारियों के बीच विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में भाग लेने वाली अन्य इकाइयों के अधिकारियों ने भी सीआई ग्रिड के बारे में अपने विचार साझा किए।