डीजीएमओ की बैठक से पहले गोलाबारी बंद
जबकि तीन बीएसएफ जवानों के साथ 17 लोग जख्मी हो चुके हैं। सीजफायर की हुई 30 घटनाओं में से 25 सिर्फ आरएस पुरा सेक्टर में हुई। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार बंदूकें शांत हो चुकी हैं और सीमा पर शांति है।
सोमवार की रात सांबा और जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की कोई घटना नहीं हुई। गोलाबारी बंद होने के बाद सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोग वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं। जिन्होंने शरणार्थी शिविरों में पिछले कुछ दिनों से पनाह ले रखी थी।