फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Before PM Modi Jammu Kashmir visit terrorist activities increase in valley in two days more than 4 militants and one cisf personnel killed in encounter

आतंक पर वार: पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले बड़ा ऑपरेशन, अब तक छह आतंकी ढेर; एएसआई शहीद

Fri, 22 Apr 2022 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Apr 2022 10:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले घाटी में आतंकी घटनाएं तेज हो गई हैं और दो दिन में छह आतंकी मारे गए हैं जबकि सीआईएसएफ के एक एएसआई भी शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
Before PM Modi Jammu Kashmir visit terrorist activities increase in valley in two days more than 4 militants and one cisf personnel killed in encounter
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं। कश्मीर के पाली गांव में उनका कार्यक्रम होगा। इसे देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद बीते दो दिनों से यहां आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। मात्र दो दिनों में हुई आतंकी मुठभेड़ों अब तक कुल छह आतंकी मारे जा चुके हैं, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर भी शामिल है। जबकि एक सीआईएसएफ के एएसआई भी शहीद हुए हैं और कई जवान घायल हैं। आगे विस्तार से पढ़ें दो दिनों में हुई आतंकी घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन

सुजवां में शुक्रवार को दो दहशतगर्द ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के सुजवां में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए, वहीं एक जवान शहीद हो गया है और चार जवान घायल हैं। मुठभेड़ जम्मू के सुंजवां इलाके में हो रही है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि हमने घेराबंदी कर इलाका खाली करा लिया है और अभी मुठभेड़ जारी है। ऐसा लग रहा है कि आतंकी घर में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को CISF जवानों से भरी बस पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में चड्ढा कैंप के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 15 जवान सवार थे, सभी मॉर्निंग शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया। सीआईएसएफ ने आतंकी हमले का डटकर मुकाबला किया। जवाबी कार्रवाई में एक एएसआई शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।

गुरुवार को बारामुला में मुठभेड़, लश्कर कमांडर समेत चार आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं ये मुठभेड़ शुक्रवार को भी जारी है, जिसमें एक अन्य आतंकी ढेर हुआ है। मारा गया सरगना यूसुफ  कांटरू बडगाम जिले में हाल ही में आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ और उसके भाई, पूर्व बीडीसी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह की हत्या के अलावा अन्य कई हत्याओं में शामिल था। सूत्रों के अनुसार यूसुफ 2017 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था। मुठभेड़ में सेना के चार और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवानभी घायल हुए हैं।


आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार, बडगाम पुलिस को इनपुट मिला था कि बारामुला जिले के मलवाह इलाके में पांच आतंकी छिपे हुए हैं। जिसमें तीन स्थानीय और दो पाकिस्तानी हैं। सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ  के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल इलाके में दाखिल हुए तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसमें सेना के तीन व पुलिस का एक जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कल तीन आतंकियों को मारा था जबकि शुक्रवार को एक और आतंकी को ढेर किया है। इसमें लश्कर का शीर्ष कमांडर यूसुफ  कांटरू भी मारा गया। वह हाल ही में बडगाम जिले में पुलिस के एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक व एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों की कई हत्याओं में शामिल था। उसने बीडीसी अध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह की 23 सितंबर 2020 को बडगाम जिले के खाग क्षेत्र में उनके पैतृक स्थान में हत्या कर दी थी। खाग थाने में आतंकी कांटरू के खिलाफ  कई मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed