{"_id":"de33d166384e577321120d4c2cde3381","slug":"before-election-result-candidate-can-t-sleep-over-the-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवटें बदल-बदल कर निकली प्रत्याशियों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवटें बदल-बदल कर निकली प्रत्याशियों की रात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की 87 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव खत्म हो चुका है। आज इसका परिणाम भी आ जाएगा, लेकिन सोमवार की रात चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने करवटें बदल-बदल कर निकाली। वहीं आज आने वाले परिणाम के लिए जीत के प्रति आश्वस्त होने वाले प्रत्याशियों ने जश्न की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
कई ऐसे भी हैं, जो मान चुके हैं कि उनकी हार लगभग तय है। ऐसे में जो जीतेंगे, वहां जश्न का माहौल होगा और जो हारेगा, उसके यहां सन्नाटा पसरा रहेगा। सूत्रों के अनुसार कई प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों का बंदोबस्त कर लिया है।
विज्ञापन
जश्न मनाने की तैयारी कर ली गई है। जाहिर सी बात है, इस कड़ी में एग्जिट पोल में अव्वल रहने वाले दलों के प्रत्याशी सबसे अधिक हैं। जो एग्जिट पोल से उत्साहित हैं और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। इन दलों के पार्टी मुख्यालयों में भी जश्न जैसा माहौल है और जश्न की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
जिन दलों की एग्जिट पोल में हालत पतली है, वहां अभी से सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो पार्टी के बड़े नेताओं में उत्साह दिख रहा है और न ही उनके प्रत्याशियों में।
बहरहाल, प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में कई कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को नतीजों को लेकर सारा दिन कार्यकर्ताओं का मंथन करने में ही निकल गया।