{"_id":"9b94831dd3c33b8955ffe2c79f55d303","slug":"bed-students-protest-against-jammu-kashmir-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड कोर्स की अवधि बढाने पर छात्र सड़कों पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड कोर्स की अवधि बढाने पर छात्र सड़कों पर उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में बीएड और एमएड कोर्स को दो वर्ष का करने के विरोध में बुधवार को उधमपुर स्थित बीएड कालेज के विद्यार्थियों व प्रबंधकों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री आरएस चिब, जीएस चाढ़क सहित पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने हिस्सा लिया।
फोर्म आफ रिकोग्नाइज्ड कालेज (फोर्स) के प्रधान सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों व कालेजों के प्रबंधकों ने सुबह करीब साढ़े दस बजे धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान जमकर राज्य सरकार को कोसा। हरबंस सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने बीएड व एमएड कोर्स को दो वर्ष का करके जम्मू के विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन
इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी आफ जम्मू ने यह निर्णय बिना सोचे समझे लिया है। इसका विद्यार्थियों के भविष्य पर काफी बुरा असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे जम्मू संभाग में तो लागू कर दिया है, जबकि कश्मीर संभाग में अभी तक एक वर्ष का ही कोर्स रखा गया है। सरकार ने एक बार फिर से जम्मू के युवाओं के साथ भेदभाव किया है।
डोगरा सदर सभा जम्मू कश्मीर के प्रधान पूर्व मंत्री जीएस चाढ़क ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि तरंत इस आदेश को वापस लिया जाए। नहीं तो जम्मू संभाग का विद्यार्थी वर्ग आंदोलन छेड़ते हुए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।