फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Beating Retreat Ceremony At BOP Octroi Suchetgarh between Jammu and Sialkot now hold four days a week

Beating Retreat: अब हफ्ते में चार दिन हो रही बीटिंग द रिट्रीट, जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए ई बस सेवा भी शुरू

Fri, 01 Mar 2024 03:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 03:59 PM IST
सार

सूचेतगढ़ की आक्ट्राय पोस्ट पर अब सप्ताह में चार दीन बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए ई बस सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Beating Retreat Ceremony At BOP Octroi Suchetgarh between Jammu and Sialkot now hold four days a week
सूचेतगढ़ के आक्ट्राय पोस्ट पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के बाघा बॉर्डर की तरह जम्मू के सीमांत क्षेत्र सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट पर भी बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन किया जाता है। इसे अब सप्ताह में चार दिन आयोजित किया जा रहा है। बीटिंग द रिट्रीट और सीमा को देखने के इच्छुक लोग अब मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को इसे देख सकते हैं। साथ ही जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए ई बस सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहर जम्मू से  सुचेतगढ़  की दूरी करीब 28 किलोमीटर है। सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट के आगे अंतरराष्ट्रीय सीमा के बाद पाकिस्तान का सियालकोट शुरू हो जाता है। सुचेतगढ़ से पाकिस्तान का सियालकोट महज 11 किलोमीटर ही दूर है। सुचेतगढ़ में कई पुरानी इमारतें हैं जिन्हें सड़क के किनारे देखा जा सकता है।
विज्ञापन


जम्मू का पर्यटन विभाग के प्रयासों से इसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में जम्मू से गुजरते समय, वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाते समय यात्री सुचेतगढ़ सीमा चौकी का दौरा कर सकते हैं। बीटिंग द रिट्रीट समारोह शाम करीब 5.15 बजे शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) परिसर के भीतर एक कैंटीन भी है। सुचेतगढ़ के साथ-साथ आप घराना वेटलैंड भी जा सकते हैं, जो सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का घर है। जम्मू से लगभग 30 किमी दूर घराना वेटलैंड, मकवाल, कुकडियन, अब्दुल्लियां और परगवाल जैसी अन्य वेटलैंड्स से घिरा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि यह मध्य एशियाई फ्लाईवे पर स्थित है और इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (आईबीए) घोषित किया गया है।  

Beating Retreat Ceremony At BOP Octroi Suchetgarh between Jammu and Sialkot now hold four days a week
सूचेतगढ़ के आक्ट्राय पोस्ट पर आयोजित बीटिंग द रिट्रीट - फोटो : एजेंसी

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने पर्यटन विभाग को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुचेतगढ़ पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट में सप्ताह में चार दिन आयोजित होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रचार अभियान शुरू करने पर जोर दिया है। उन्होंने सीईओ जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के लिए सुचेतगढ़ पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए बसें नामित करने का निर्देश दिया।

सुचेतगढ़ सीमा पर अधिकतम पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वीरवार को मंडलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रचार योजना पर चर्चा के लिए बैठक की। उन्होंने सुचेतगढ़ की सड़क के उन्नयन कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।

इसके साथ ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर पर्यटकों के लिए पार्किंग स्थल और बैठने की सुविधा विकसित करने के लिए एक मास्टर-प्लान तैयार करने को कहा। इस बीच मंडलायुक्त ने आगामी शिवरात्रि त्योहार के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंदिरों के आसपास स्वच्छता और सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। निदेशक फ्लोरीकल्चर को शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले फूलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed