{"_id":"65aefc43994e3776ce0fcbe5","slug":"beating-case-one-arrested-jammu-news-c-10-jmu1037-287976-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नरवाल में ट्रक चालक के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नरवाल में ट्रक चालक के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पैसों के लेनदेन में नरवाल में ट्रक चालक की मारपीट की गई। वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
मामला दस दिन पहले का बताया जा रहा है। ट्रक चालक रियाज अहमद निवासी कालाकोट (राजोरी) के साथ नरवाल में दो लोगों ने मारपीट की और वीडियो बनाया। आरोपी ट्रांसपोर्ट से जुड़े हैं और रियाज के साथ पैसे लेनदेन का मामला है। वीडियो में एक व्यक्ति रियाज को बेल्ट से मारते हुए दिखाई दे रहा है। कभी पैर तो कभी पीठ पर वार कर रहा है। ट्रक चालक गुहार लगा रहा है, लेकिन मारपीट करने वाले व्यक्ति रहम नहीं कर रहे। वीडियो वायरल होने के बाद नरवाल पुलिस चौकी ने संज्ञान लिया और बाहु फोर्ट थाने में आईपीसी की धारा 342 और 323 के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी रमन सिंह निवासी आरएस पुरा है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई।