{"_id":"596102c14f1c1b03308b4769","slug":"batch-of-amarnath-yatries-not-sent-due-to-security-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा कारणों से जम्मू से नहीं भेजा गया यात्रियों का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा कारणों से जम्मू से नहीं भेजा गया यात्रियों का जत्था
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में शनिवार को आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर बंद की काल के मद्देनजर आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को नहीं भेजा गया। आधार शिविर में करीब 1700 यात्रियों के साथ शहर के अन्य हिस्सों में हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन-बनिहाल तक वाहनों को जाने की इजाजत दी गई। देशभर से निजी वाहनों से आए अमरनाथ यात्रियों को जम्मू और आसपास क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रोका गया।
विज्ञापन
डीएसपी ट्रैफिक हाईवे दिनेश गुप्ता ने बताया कि अमरनाथ श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटी के लिए वाहनों को नहीं छोड़ा गया। लेकिन रामबन-बनिहाल तक आंतरिक रूटों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य तौर पर होती रही। रविवार को हालात को देखते हुए वाहनों को घाटी जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में यात्रियों ने श्री माता वैष्णो देवी का रुख किया है। इसमें कई श्रद्धालु शिव खोड़ी (रियासी जिला) में भी भोले के दर्शनों को जा रहे हैं। जम्मू के स्थानीय धार्मिक स्थलों पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। शहर के प्रमुख बावे वाली माता, पीर खो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर आदि में शिवभक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन