{"_id":"b27bb9c943b0c62ac718737ba2ff51d2","slug":"bat-trafficking-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट बैट की तस्करी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट बैट की तस्करी का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Thu, 07 May 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत से पंजाब ले जाए जा रहे अर्ध निर्मित क्रिकेट बैट का बड़ा जखीरा बुधवार को लखनपुर में पकड़ कर एक्साइज टीम ने इसकी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। रूटीन जांच के दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने ट्रक से अर्ध निर्मित क्रिकेट बैट के 148 बंडल बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विभाग के डीसी राजेश शर्मा ने बताया कि विभागीय टीम ने सुबह दस बजे राज्य से पंजाब जा रहे ट्रक (जेके02जी-7481) को रूटीन जांच के तहत रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में लदे अर्ध निर्मित क्रिकेट बैट बड़ी संख्या में बरामद किए गए। अपूर्ण क्रिकेट बैट को रियासत से निर्यात करने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
मामले को पकड़ने के तुरंत बाद ट्रक को क्रिकेट बल्लों सहित वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। डीसी एक्साइज के अनुसार विभाग के कर्मचारी लखनपुर सहित तमाम चौकियों पर टोल टैक्स वसूलने के साथ ही अवैध रूप से लाई और ले जाई जाने वाली सामग्री को पकड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों ही नगरी टोल पोस्ट पर विभागीय टीम ने नशीली दवा की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा था।
विज्ञापन